विशेष टीकाकरण अभियान में लक्ष्य से अधिक बच्चों को लगाए गए टीके

विशेष टीकाकरण अभियान में लक्ष्य से अधिक बच्चों को  लगाए गए टीके

दी न्यूज एशिया समाचार सेवा 

विशेष टीकाकरण अभियान में लक्ष्य से अधिक बच्चों को

लगाए गए टीके

नौ से 20 जनवरी तक जनपद के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में चलाया गया अभियान
 मेरठ, 23 जनवरी 2023।  जिले में नौसे 20 जनवरी तक शून्यसे पांचसाल के ऐसे बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। जो किसी कारणवश टीकाकरण नहीं करा पाए थे। अभियान में विभाग की ओर से 53438 छूटे बच्चों को टीके लगाए गये। इस दौरान विशेष टीकाकरण के लिए 950 सत्र जनपद में आयोजित किये गये।  
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन  ने बताया शिशुओं का नियमित टीकाकरण बेहद जरूरी है टीकाकरण बच्चों को 12बीमारियों से बचाता है। टीकाकरण से छूटे बच्चों के लिए तीन चरणों में अभियान चलाया गया है। शिशु का ससमय नियमित टीकाकरण सुनिश्चित हो सके और शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। इसके लिए सबसे बेहतर उपाय टीकाकरण है। इसके लिए आशा, एएनएम व आगंनबाड़ी कार्यकर्ता ने घर-घर जाकर नियमित टीकाकरण के लिए प्रेरित किया और टीकाकरण के फायदे बताये।
 जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया नौसे 20 जनवरी तक चले अभियान में 950 सत्रों में 53438 छोटे बच्चों को टीके लगाए गये। उन्होंने बताया लक्ष्य 49296 बच्चों का टीकाकरण कराने था। उन्होंने बताया विशेष टीकाकरण अभियान में ऐसे बच्चों को टीकाकरण कराया गया। जो किसी कारणवश विरोध कर रहे थे, लेकिन आशा व एएनएम के समझाने पर उन्होंने अपने बच्चों का टीकाकरण कराया।      
 उन्होंने बताया विशेष टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण 13 से 24 फरवरी और तीसरा 13 मार्च से 24 मार्च तक चलाया जाएगा।