सुभारती विश्वविद्यालय में हुआ राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

सुभारती विश्वविद्यालय में हुआ राष्ट्रीय खेल दिवस का  आयोजन

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

सुभारती विश्वविद्यालय में हुआ राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के मेजर ध्यानचंद शारीरिक शिक्षा  विभाग और विश्वविद्यालय खेल समिति ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 116 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया। इस अवसर को 29 अगस्त से 3 सितंबर तक खेल सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। खेल सप्ताह के दौरान विभिन्न खेल जैसे हॉकी मैच, बास्केटबॉल, क्रॉस कंट्री, वॉलीबॉल,रस्साकशी और साइकिल चलानाए खेले जाएंगे।
राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन में विवि के खेल सचिव डॉ. प्रवीण एसोसिएट प्रोफेसर ने कुलपति मेजर जनरल डॉ जी के थपलियाल, प्रतिकुलपति डॉ अभय शंकरगौड़ा, विभिन्न कॉलेजों के डीन, प्रिंसिपल, शिक्षकों, छात्रों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।
कुलपति मेजर जनरल डा. जीकेे थपलियाल ने स्व. मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए कहा सुभारती विवि प्रमुखता के साथ अपने विद्यार्थियों में जागरूकता प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और शरीर को चुस्त रखने के लिये दौड़ व खेल सबसे बेहतर माध्यम है।
शिक्षा संकाय के डीन डॉ संदीप कुमार ने मेजर ध्यानचंद की उपलब्धि से प्रतिभागियों को प्रेरित किया। उन्होंने खेलों की भूमिका एवं शारीरिक शिक्षा के विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण भाग  है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने कहा कि हम सब की यही प्राथमिकता होनी चाहिए कि हमारा शरीर स्वस्थ रहे जिसके लिये योग एवं शारीरिक शिक्षा के माध्यम से अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त हो सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पैदल चलकर व योग के माध्यम से अपने शरीर को फिट रखने का प्रयास करना चाहिए।
खेल सप्ताह का पहला दिन हॉकी मैच के साथ शुरू हुआ जिसमें टीम ए, टीम बी और टीम सी संकाय सदस्य ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर डीन विज्ञान संकाय डॉ. महावीर सिंह, वैभव गोयल भारती, डीन लॉ कॉलेज, डॉ. मनोज राज, शिक्षा विभागाध्यक्ष. डॉ नेहा विभाग अध्यक्ष फाइन आर्ट, इंजीनियर मयंकेश्वर सिंह, इंजीनियरिंग कॉलेज, शिक्षा संकाय के सदस्य एवं विभिन्न महाविद्यालयों के संकाय सदस्य उपस्थित रहे।