श्रीराम लीला कमेटी जेल चुंगी की नई कार्यकारिणी गठित, सोनू शर्मा संयोजक, तरुण लोधी सहसंयोजक नियुक्त
दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।
श्रीराम लीला कमेटी जेल चुंगी की नई कार्यकारिणी गठित,
सोनू शर्मा संयोजक, तरुण लोधी सहसंयोजक नियुक्त
मेरठ।श्रीराम लीला कमेटी जेल चुंगी की नई कार्यकारिणी का सोमवार को सर्वसम्मति से गठन किया गया। नई कार्यकारिणी संरक्षक सुरेश अरोड़ा, अशोक वाधवा, महेन्द्र खुशी मेरठी के संरक्षण में गठित की गई। नई कार्यकारिणी में सोनू शर्मा को श्रीराम लीला कमेटी 2022 के लिए संयोजक नियुक्त किया गया व तरुण लोधी सहसंयोजक बनाये गये। महावीर सिंह, व अशोक शाक्य संयुक्त रुप से अध्यक्ष चुने गये। परसादी लाल को कोषाध्यक्ष ओर आमोद धामा व अमीचंद लोधी महामंत्री पद पर चुने गए। धर्मपाल अरोड़ा, किशन चंद शर्मा, रवि छाबड़ा, राजेन्द्र पटेल, गौरी शंकर, प्रदीप सक्सेना, अमित वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष वही संजीव कुशवाहा, सनी कुशवाहा, हनी अग्रवाल मंत्री नियुक्त किये गये। श्रीराम लीला कमेटी जेल चुंगी की नई कार्यकारिणी में नियुक्त पदाधिकारियों को क्षेत्रीय लोगो ने शुभकामनाए दी।