विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अक्टूबर से

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अक्टूबर से

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अक्टूबर से

सात से 21 अक्टूबर तक चलेगा दस्तक अभियान


संचारी रोगों पर काबू पाने की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग

 
मेरठ, 27 सितम्बर 2022। एक से 31 अक्टूबर 2022 तक जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के जरिए संचारी रोगों पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा। सात अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक दस्तक अभियान के जरिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकरसंचारी रोगों से ग्रसित मरीजों को चिन्हित करेंगी और इसके बचाव के प्रति जागरूक भी करेंगी।
जिला मलेरिया अधिकारी  सत्य प्रकाश सिंह ने बताया एक अक्टूबर से शुरू होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह की तैयारी की जा रही है। अन्य विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान में आठ विभाग को जोड़ा जाएगा। जिसमें नगर विकास, नगर निगम, पशुपालन, शिक्षा, कृषि एवं सिंचाई, उद्यान, दिव्यांग सशक्तिकरण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य , बाल विकास एवं पुष्टाहार , पंचायती राज विभाग शामिल है। संचारी रोगों के मामलों की निगरानी लक्षण युक्त व्यक्तियों की कोविड-19 जांच करवाना, क्षय रोगों के लक्षण युक्त व्यक्तियों की जांच एवं उपचार की व्यवस्था, रोगियों के नि:शुल्क परिवहन के लिए रोगी वाहन की व्यवस्था, प्रचार.प्रसार, लार्वा रोधी गतिविधियों,मॉनिटरिंग, पर्यवेक्षण, रिपोर्टिंग, अभिलेखीकरण तथा विश्लेषण का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही दस्तक अभियान में फिजिकल डिस्टेंसिंग, हाथों की धुलाई और मास्क की अनिवार्यता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दस्तक अभियान के दौरान जिले की प्रशिक्षित 2022 आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय लक्षण एवं निकटतम स्वास्थ्य केंद्र के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने बताया आशा कार्यकर्ता इस दौरान लक्षणों के आधार पर क्षय रोगियों की भी खोज करेंगी। इसके अतिरिक्त खांसी तथा सांस लेने में दिक्कत की शिकायत वाले रोगियों को भी चिन्हित किया जाएगा तथा उन्हें कोविड जांच के लिए निकट स्वास्थ्य इकाई पर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया-29 सितम्बर को जिलाधिकारी के निर्देशन में बैठक का आयोजन किया जाएगा।