सपा का दूसरे दिन भी जारी रहा उर्जा भवन पर धरना 

सपा का दूसरे दिन भी जारी रहा उर्जा भवन पर धरना 

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

सपा का दूसरे दिन भी जारी रहा उर्जा भवन पर धरना 

मांगें पूरी न होने पर सपा विधायक ने दी तालाबंदी करने की धमकी 

मेरठ।एमडी विद्युत पश्चिमांचल ने धरना स्थल पर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों चीफ, एचसी एसी एक्शन व एडीएम सीऔ के साथ पहुंचकर बुनकरों किसानों की समस्याओं को सुना।सरधना विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने ने सरकार को हिला दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर हमला बाेला। 

एम डी पश्चिमांचल विद्युत ने सभी समस्याओं को सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।विधायक अतुल प्रधान ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत का एलान किया जाएगा। उन्होंने कहा बुनकरों के बिल में बढोत्तरी कर दी गयी है। स्मार्ट मीटर के नाम पर अवैध ऊगाही विभाग कर रहा है। किसान हाल बेहाल हो चका है। लेकिन विभाग के अधिकारियों के कान पर जू नहीं रेग रही है।  दुसरे दिन विधुत विभाग के खिलाफ चल रहे धरने को शहर विधायक रफीक अंसारी, भाकियू चढुनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार चढुनी, जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी बुदुं खां अंसारी, जिला पंचायत सदस्य विपिन भडाना विजय राठी, किसान नेता मोनू पवार, समाजसेवी गोरियांक कोहला,विकास प्रधान घरभरा राजदीप विकल कामिल अंसारी,ने धरने को संबोधित करते हुए किसान और बुनकर की समस्या को उठाया।

सरधना विधायक अतुल प्रधान को  भाकियू  प्रदेश सचिव मोनू पवार घौरिया, भाकियू चढुनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चढुनी, बी एम सिंह किसान संगठन के दिनेश प्रधान,किसान नेत्री आरूषि सिरोही, सनोज प्रधान मंडल प्रभारी,ने समर्थन किया।देर रात तक विभाग के अधिकारी विधायक अतुल प्रधान से धरना समाप्त करने के लिए विनती करते रहे। लेकिन सपा नेता अपनी मांग पर अढे थे। उनका कहना था कि जब तक किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है। उनका आंदोलन जारी रहेगा। 

मुख्य मांगे किसानों का घर व  टयुवैल का बिल माफ , 

बिल पर जुडे मीटर चार्ज बंद हो, विजिलेंस द्वारा अवैध छापेमारी बंद हो विद्युत कर्मचारियों द्वारा किसानों बुनकर का उत्पीड़न बंद हो, 

जंगल में 10 घंटे बिजली के अतिरिक्त चोरी रोकने के लिए सिंगल फेस में करंट चालू रहे।

गांव के ऊपर से उतर रही 11000 लाइन को हटाया जाए।

बुनकरों की सभी समस्याओं का समाधान हो।

धरने में मुख्य रूप से मनोज चपराना मोनू पंवार जितेंद्र गुर्जर आदेश प्रधान, जयराज, धर्मेंद्र चपराना,गौरियाकं,सुमंत,संदीप  हापुड़ रोहित खंडेला कृष्णा नगर नेहा गोड रमन गुर्जर  मोहित सभासद सेठी मावी सुबोध दिपक गुर्जर, गुरुदीप, सनोज, सुरेंद्र प्रधान, आसिफ साजिद सलीम दानिश वफाकत वसीम सावेज बबली प्रधान, दिग्विजय भाटी ,रोहित, कलिम , मलखान सिंह, समेत किसान  आदि मौजूद रहे।