मेरठ सेंट मेरिज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस।

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

मेरठ ।

आज दिनांक 5 सितंबर 2022 को  कैंट स्थित सेंट मेरिज एकेडमी स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ  मनाया गया। इस अवसर पर सेंट मैरिज एकेडमी स्कूल के पुरातन छात्रों की संस्था एक्समा द्वारा प्रधानाचार्य ब्रदर एडवर्ड सेबस्टीन तथा स्कूल में 25 वर्ष अपनी सेवाओं के पूर्ण करने का कीर्तिमान स्थापित करने वाले 4 शिक्षक आर०ओ० न्यूटन, रेखा चौधरी, असुंथा जोसफ, मीनाक्षी अहलूवालिया को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया 

इस मौके पर एक्समा के अध्यक्ष एनउद्दीन शाह, निवर्तमान अध्यक्ष नीरज नारंग, उपाध्यक्ष विपुल सिंघल, महामंत्री अप्पूर्व गुप्ता, सचिव अजय वर्मा, अभिषेक जैन अंकित सिंघल, अजय अन्थोनी, ललित नौटियाल आदि मौजूद रहे।