सेंट मैरिज स्कूल मैं रॉक बैंड प्रतियोगिता रजत जयंती 97 के बैच द्वारा आयोजित की गई।

सेंट मैरिज स्कूल मैं रॉक बैंड प्रतियोगिता रजत जयंती 97 के बैच द्वारा आयोजित की गई।

दी न्यूज़ एशिया  समाचार सेवा।

आज दिनांक 24 सितंबर 2022 को कैंट स्थित सेंट मेरिज एकेडमी स्कूल में पुरातन छात्रों की संस्था के अध्यक्ष एनउद्दीन शाह के नेतृत्व में आठवीं इंटर स्कूल रॉक बैंड प्रतियोगिता रजत जयंती 97 के बैच द्वारा आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में सोफिया गर्ल्स स्कूल, सीजे डीएवी पब्लिक स्कूल, ट्रांस्लेम अकैडमी इंटरनेशनल, सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल तथा सेंट मैरिज एकेडमी ने प्रतिभाग किया। सेंट मेरीज  एकेडमी स्कूल को प्रतियोगिता में केवल प्रदर्शन करने की अनुमति थी। 
सभी स्कूल के रॉक बैंड ग्रुप ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हिंदी, अंग्रेजी गाने गाए व रेपो  गाया जिन पर पूरे स्कूल के छात्र नाचने गाने और झूमने लगे।
शीर्ष गिटार वादक का  पुरुस्कार ट्रांसलम अकैडमी स्कूल के भाविष्य को मिला, शीर्ष कीबोर्ड का अवार्ड सी जे डी ए वी के छात्र रुद्राक्ष शर्मा को मिला, शीर्ष  ड्रमर का अवार्ड सीजे डीएवी स्कूल के छात्र कृष्णा शाह, शीर्ष सिंगर का अवार्ड सीजे डीएवी स्कूल के छात्र मुदित प्रताप सिंह, शीर्ष रेपो का अवार्ड सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम के जाशवा को मिला, रॉक बैंड प्रतियोगिता का रनर अप रहे सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम का रॉक बैंड रहा और विजेता ट्रॉफी सीजे डी ए वी पब्लिक स्कूल को मिली। रॉक बैंड प्रतियोगिता के जज के रूप में रवी मोहन व शेरोन ग्रिफ्फिट रहे। यह ट्रॉफी सेंड मैरिज एकेडमी स्कूल के उप प्रधानाचार्य ब्रदर एडिशन , पुरातन छात्रों की संस्था एक्समा के अध्यक्ष एनउद्दीन शाह, निवर्तमान अध्यक्ष नीरज नारंग, उपाध्यक्ष विपुल सिंघल, अजय एंथोनी, ललित नौटियाल, रजत जयंती बैच 1997 के राजा बलूनी, सागर अग्रवाल, डॉक्टर वैभव मिश्रा, गौरव भटनागर, विशु आनंद द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।