सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सलामती के लिए हवन

सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सलामती के लिए हवन

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सलामती के लिए हवन

सपा कार्यकर्ताओं ने भगवान से सपा संरक्षक के लिए की प्रार्थना
मेरठ।समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जल्द ठीक होने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हवन कर भगवान से मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। मेरठ में सपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में हवन का आयोजन किया।
मेरठ महानगर में पंडित रजत शर्मा, निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी ने परिवार सहित मुलायम सिंह यादव की लंबी आयु के लिए हवन किया। प्रभु से नेता जी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।  आज संपूर्ण समाजवादी पार्टी नेता जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। नेता जी के अच्छे स्वस्थ के लिए हुए हवन में शैलेंद्र यादव, सुंदर, मुजाहिद , वरुण, अमित, सुमित इत्यादि लोग उपस्थित रहे। उनके स्वास्थ्य को लेकर चारों ओर हर पार्टी के नेता उनके स्वस्थ होने की कामना रहे हैं।
सपा के स्तंभ हैं नेताजी
हवन करते हुए रजत शर्मा ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव देश और प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत नाम हैं। जिसने अपने दम पर समाजवादी पार्टी जैसी पावरफुल पार्टी को खड़ा किया। सपा के मुख्य स्तंभ नेताजी हैं। उनकी एक पुकार पर आज भी लाखों कार्यकर्ता खड़े हो जाते हैं। कहा कि बसपा शासनकाल हो या वर्तमान भाजपा सरकार नेताजी कभी झुके नहीं। अपने कार्यकर्ताओं और जनता के हितों को उन्होंने सर्वोपरि रखा है।