सहारनपुर में पेपर मिल में लगी भीषण आग

सहारनपुर में पेपर मिल में लगी भीषण आग

दी न्यूज एशिया समाचार सेवा |

सहारनपुर में पेपर मिल में लगी भीषण आग

झुलस कर एक कर्मचारी की मौत, करोड़ों का नुकसान

सहारनपुर।
शहर के पेपर मिल रोड स्थित स्टार पेपर मिल में मंगलवार की देर रात दो बजे कागज के एक गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। मौके पर पहुंची करीब 10 दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर पांच घंटे बाद काबू पाया। अधिकतर कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी कर कर जा चुके थे, लेकिन एक कर्मचारी गोदाम में ही सो गया था। जिसकी जलकर मौत हो गई।
स्टार पेपर मिल में कई तरह का कागज बनाया जाता है। जब कागज बनकर तैयार हो जाता है तो आखिर मैं उसे एक गोदाम में रखा जाता है। जिस गोदाम में यह कागज रखा था। इसी गोदाम में मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस गोदाम में 50 कर्मचारी काम करते हैं, जो रात को ही नो बजे ड्यूटी पूरी करके चले गए थे। रात में कोई काम नहीं होता है।
सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे जब आग पर काबू पा लिया गया तो एक कर्मचारी की जली हुई बॉडी कागजों के बीच में पड़ी मिली। कर्मचारी की पहचान लाल बहादुर मंडल के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 57 साल है। यह कर्मचारी करीब 22 साल से नौकरी कर रहा था और रिटायरमेंट होने वाला था। कर्मचारी मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया गया है। जबकि वह 20 साल से पेपर मिल कैंपस में ही रह रहा था।
सीएफओ तेजवीर ने बताया कि आग इतनी बड़ी थी कि आसपास की दुकानों पर भी खतरा मंडरा रहा था। जिसके चलते आसपास के दुकानदारों को भी बुलाया गया और उनकी तीन दुकानों को खाली कराया गया।