रूपल जैसी अंतरराष्ट्रीय धाविका खोजी जाएगी 

रूपल जैसी अंतरराष्ट्रीय धाविका खोजी जाएगी 

दी न्यूज एशिया समाचार सेवा |

रूपल जैसी अंतरराष्ट्रीय धाविका खोजी जाएगी 

 13 सितम्बर   को 400मीटर चैलेंज रेस 2023 का  विद्या ग्लोबल स्कूल में आयोजन 

 मेरठ।  आगामी 13 सितम्बर को बागपत रोड स्थित विद्या ग्लोबल स्कूल में 400मीटर चैलेंज रेस 2023 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियागिता में बालक व बालिका प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में महिला व पुरूष का चयन राज्य स्तरीय के लिए किया जाएगा। 

 सचिव अनु कुमार ने बताया कि ज़िला एथलेटिक्स संघ मेरठ आगामी 13 सितम्बर 2023 को ज़िला एथलेटिक्स संघ व विद्या ग्लोबल स्कूल के तत्वाधान में मेरठ जिला 400मीटर चैलेंज रेस 2023 का आयोजन विद्या ग्लोबल स्कूल के  मैदान पर  करवाया जा रहा है। प्रतियोगिता 400मीटर के द्वारा एक और रूपल जैसी अंतरराष्ट्रीय धविका जैसी खोजी जाएगी । प्रतियोगिता सभी आयु वर्गों में आयोजित करायी जाएगी, जिसमे बालक बालिका 10वर्ष,12 वर्ष, 14 वर्ष, 16 वर्ष,18 वर्ष,20वर्ष,23 वर्ष व पुरुष ,महिला वर्ग होगी। इस प्रतियोगिता के 18 वर्ष,20 वर्ष,23 वर्ष के बालक बालिका व पुरुष महिला का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा।भारतीय एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष व जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला  ने बताया  प्रतियोगिता के माध्यम से नए युवा खिलाड़ियों में रूपल जैसी प्रतिभा खोजने की परंपरा की नींव रखी जायेगी। जिससे आने वाले समय मे 400मीटर में देश को औऱ अधिक पदक इस स्पर्धा में मिल सके। ज़िला सचिव  अनु कुमार  ने बताया कि रूपल ने 400मीटर में मेरठ का नाम पूरे विश्व मे उजागर किया है, एवं 400मीटर में पहली अंतर्राष्ट्रीय एथलिट बनने  का कार्य किया है।  प्रतियोगिता की ऑनलाइन एंट्री ज़िला एथलेटिक्स संघ की वेबसाइट www.daasport.com पर दिनांक 07 सितम्बर 2023 से प्रारंभ हो जाएगी और 11 सितम्बर 2023 की मध्यरात्रि को बंद हो जाएगी।

 EVENTS – 400M ELIGIBILITY: Men & Women - The Athletes who are born in or prior to the year 2007 . U23 - Born between 18.10.2001 & 17.10.2003. U20 - Born between 18.10.2003 & 17.10.2005. U18 - Born between 18.10.2005 & 17.10.2007. U16 - Born between 18.10.2007 & 17.10.2009. U14 - Born between 18.10.2009 & 17.10.2011. U12 - Born between 18.10.2011 & 17.10.2013. U10 - Born between 18.10.2013 & 17.10.2015. Competition Director: Arun Kumar, Technical Manager: C.P.Yadav, Meet Manager: Sachin Bhati, Competition Secretary: Vikram Singh