रॉ के प्रमुख बने रवि सिन्हा

रॉ के प्रमुख बने रवि सिन्हा

नई दिल्ली. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार को भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया. छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सिन्हा वर्तमान में मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं. एक आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सिन्हा की दो साल के कार्यकाल के लिए रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

 वह 30 जून को अपना कार्यभार संभालेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। फिलहाल सामंत गोयल रॉ प्रमुख हैं।
बता दें कि रवि सिन्हा 30 जून को सामंत गोयल का स्थान लेंगे। उनका कार्यकाल दो साल का होगा।