नहाते  समय गीजर गैस लीक होने से शिक्षक की मौत

नहाते  समय गीजर गैस लीक होने से शिक्षक की मौत

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

नहाते  समय गीजर गैस लीक होने से शिक्षक की मौत

पत्नी ने तुड़वाया दरवाजा, अंदर बेहोश पड़े थे
सहारनपुर।
सहारनपुर में बाथरूम में नहाते समय गीजर गैस लीक होने से एक शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक शनिवार सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गए हुए थे। जब 15 मिनट तक वो बाहर नहीं आए तो उनकी पत्नी ने बाहर से बाथरूम का दरवाजा खटखटाया।
कोई आवाज नहीं आने पर उन्होंने तुरंत परिवार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। सभी ने मिलकर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा सामने शिक्षक बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। उनको अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
मामला सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के ग्राम झरौली बहलोलपुर का है। शिक्षक सुबह लगभग 9 बजे के करीब नहाने के लिए गए थे। बता दें, शिक्षक का नाम रणबीर चौधरी (35) है। वो शाहजहांपुर के किसान मजदूर इंटर कॉलेज में बायोलॉजी के टीचर थे। रणबीर अपने घर के अकेले बेटे थे। शनिवार को भी वो कॉलेज जाने की तैयारी कर रहे थे।
पत्नी सोनिया ने बताया कि मेरे पति मुझसे नाश्ता लगाने को बोलकर नहाने के लिए चले गए थे। मैं किचन में नाश्ता बना रही थीं। रोज मेरे पति 5 मिनट में नहाकर बाथरूम से बाहर निकल आते थे। लेकिन आज 15 मिनट से ज्यादा हो गया था, वो बाथरूम से बाहर नहीं आए थे। जब मैं बाथरूम के पास गई तो पानी की भी आवाज नहीं आ रही थी। मेरा मन खराब होने लगा। मैंने घर के और लोगों को बुलाया। उन लोगों ने भी आवाजें दी लेकिन वो कुछ नहीं बोले।
उसके बाद सब ने मिलकर बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। जब हम लोग अंदर गए तो मेरे पति बेहोशी की हालत में जमीन पर गिरे हुए थे। अंदर काफी धुआं था। उनका मुंह खुला हुआ था। हम लोग उनको उठाकर पास के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत बता दिया।