राष्ट्रपति ने नौसेना के नए झंडे को दी मंजूरी

राष्ट्रपति ने नौसेना के नए झंडे को दी मंजूरी

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

राष्ट्रपति ने नौसेना के नए झंडे को दी मंजूरी

 खत्म हुई ब्रिटिश काल की परंपरा
नई दिल्ली (एजेंसी)।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय नौसेना के नए झंडे और इंडियन नेवी क्रेस्ट की नई डिजाइन को मंजूरी दे दी है, जिसका अनावरण रविवार को नौसेना दिवस पर विशाखापत्तनम में किया गया। औपनिवेशिक काल से जुड़ी चीजों से छुटकारा पाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया और राष्ट्रीय प्रयास के अनुरूप नौसेना पताका को नए डिजाइन में बदला गया है। साथ ही नौसेना के ध्वज को नया रूप दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो सितंबर 2022 को आईएनएस विक्रांत को इंडियन नेवी के बेड़े में शामिल किया था। इसके साथ ही नौसेना की नई पताका का अनावरण करके औपनिवेशिक काल के प्रतीक से छुटकारा दिलाया था। नौसेना के नए झंडे में सेंट जॉर्ज क्रॉस को हटा दिया गया है। नई पताका को सफेद पृष्ठभूमि पर लाल क्षैतिज और लंबवत रेखाओं को जुड़वा सीमाओं के साथ एक नीले अष्टकोण के साथ नया रूप दिया गया है। वहीं, नई पताका के ऊपरी हिस्से में बाईं ओर राष्ट्रीय ध्वज को अपरिवर्ति रखा गया है।