कवि सौरभ जैन सुमन को मिली जान से मारने की धमकी

कवि सौरभ जैन सुमन को मिली जान से मारने की धमकी

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

कवि सौरभ जैन सुमन को मिली जान से मारने की धमकी

 पत्थर में लपेट कर धमकी भरा फेंका 

 मेरठ। जैन तीर्थ गिरनार के आंदोलन की लड़ाई लड़ रहे प्रसिद्ध कवि सौरभ जैन सुमन को आज जान से मारने की धमकी मिली। उन्होंने बताया की वो अपने सदर स्थित पुराने घर पर थे, तैयार होकर जीने से उतरे तो एक कागज की पोटली दिखी। उसे उठाया तो उसमें पत्थर लपेट कर पत्र फेंका गया था, जिसमें लिखा था की गिरनार प्रकरण से हट जाओ नही तो हटा दिए जाओगे। और लिखा था की अगली बार पत्थर नहीं गोली आयेगी।

कवि सौरभ जैन सुमन ने इसकी जानकारी थाना सदर बाजार को तत्काल दी। ज्ञात हो जैन तीर्थ गिरनार पर जैनों के यात्रा के अधिकार एवम जैन संतो को कोर्ट में घसीटने वाले पूर्व सांसद महेश गिरी के विरुद्ध पूरे देश में जैन समाज आंदोलन कर रही है। जिसका नेतृत्व कवि सौरभ जैन सुमन कर रहे हैं। महेश गिरी ने जैन मुनियों के साथ साथ सौरभ जैन सुमन को भी कोर्ट में घसीटने की धमकी अपने वीडियो में दी थी। जिसके विरुद्ध लगातार पूरे देश में जैन समाज धरने प्रदर्शन कर रही है। 

सौरभ जैन सुमन ने अपनी शिकायत में स्पष्ट कहा की यदि उन्हें कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार महेश गिरी एवम उनके साथीगण होंगे। सनातन धर्म एवं जैन धर्म को अलग मानने वालों के षड्यंत्र पूरे नही होंगे। उन्होंने कहा की यदि मेरी जान लेकर ही जैन समाज को गिरनार यात्रा का अधिकार मिलेगा तो वही सही। वो अपनी शहादत देते को तैयार हैं लेकिन वो आंदोलन तब तक नही रोकेंगे जब तक गिरनार पर्वत पर जैन धर्मावलंबियों को स्वतंत्र रूप से वंदना की अनुमति एवम सुरक्षा नहीं दी जाती।

 डर के मारे घर से नहीं निकल रहे  कवि 

 धमकी मिलने के बाद कवि सौरभ जैन ने डर के मारे घर से निकलना बंद कर दिया है। उनका कहना है ऐसे में घर बाहर निकलना मुनासिब नहीं होगा।  वही  शाम को सदर थाने की पुलिस कवि सौरभ जैन के आवास पर गयी। उनसे पूछताछ कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।