नोएडा की सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार 

नोएडा की सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी  मेरठ से गिरफ्तार 

नोएडा की सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा ।

मेरठ से गिरफ्तार 

 तीन अन्य साथियों को लेकर पुलिस नोएडा के लिये रवाना 

 मेरठ। नोएडा की ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ अभ्रदता करने वाले २५ हजार इनामी श्रीकांत त्यागी को तीन साथियाों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चारों को लेकर नोएडा के लिये रवाना हो गयी है। 

 बता दें नोएडा के सैक्टर ९३ स्थित ओमेक्स सोसाइटी निवासी श्रीकांत त्यागी ने अपने समर्थकों के साथ वहीं रहने वाली महिला से अभद्रता की थी। उस पर गाली देने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में फेज २ के  थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ,उपनिरीक्षक अजय मलिक समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। श्रीकांत को पकडने के लिये २५ हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। श्रीकांत को पकडने के लिये आधा दर्जन से अधिक टीमों को लगाया था। टीम को उसके मेरठ में होने की सूचना मिली। जिस पर टीमों ने जाल बिछा कर मंगलवार को श्रीकांत त्यागी को तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस चारों को पकडकर नोएडा के लिये रवाना हो गयी है।