मेरठ से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी होंगे नसीम कुरैशी 

मेरठ से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी होंगे नसीम कुरैशी 

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा ।

निकाय चुनाव 

मेरठ से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी होंगे नसीम कुरैशी 

 कांग्रेस ने 8 प्रत्याशियों की सूची की जारी ्की लिस्ट 

 सपा आप के बाद कांग्रेस ने खोले पत्ते

मेरठ। मेरठ से कांग्रेस ने नसीम कुरैशी को मेयर का टिकट दिया है। नसीम कुरैशी मेरठ महानगर अध्यक्ष रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव रहे हैं।उनका  परिवार प्रारंभ से कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। कांगेस के बाद अब बीएसपी व भाजपा के पत्ते खोलने को इंतजार किया जा रहा है। देर रात तक उनके आने की उम्मीद जताई जा रही है। 

यूपी निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने मेयर के 8 और नगर पालिका व पंचायत के लगभग 11 प्रतयाशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने मुरादाबाद में रिजवान कुरैशी, सहारनपुर में प्रदीप वर्मा, मेरठ से नसीम कुरैशी को टिकट दिया है। मथुरा से राजकुमार रावत, आगरा से लता कुमारी, फिरोजाबाद से नुजहत अंसारी, बरेली से डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी, शाहजहांपुर से निकहत इकबाल मेयर पद का चुनाव लड़ेंगे।नगर पालिका बदायूं से माधवी साहू, उझानी से हाजी मु नवी, ककराला से इब्ने अली, दातागंज से सत्यशेखर, विसोगी से कमरजीत सिंह, बिल्सी से देवी, सहसवान से अजहर हुसैन को मैदान में उतारा है। नगर पंचायत वजीरगंज से साक्षी, मुढिया घुरेकी से जयपाल सिंह, सैदपुर से अमजद शाह और अलापुर से वीना भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया है।

मेरठ में महापौर चुनाव में सपा, आप पहले ही पत्ते खोल चुकी है। रविवार को  कांग्रेस ने भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। ऐसे में सबसे बड़ा इंतजार भाजपा की लिस्ट का है। वहीं बसपा भी सोमवार तक प्रत्याशी तक घोषणा कर सकती है। मेरठ में गठबंधन ने सीमा प्रधान को टिकट दिया है। कांग्रेस ने मुस्लिम चेहरा नसीम कुरैशी को मैदान में उतारा है। आप से ऋचा सिंह मैदान में हैं।

कांग्रेस में पहले याकूब कुरैशी के भाई युसूफ कुरैशी के टिकट की चर्चा थी। युसूफ कुरैशी का नाम भी लिस्ट में सबसे ऊपर था। लेकिन पार्टी हाईकमान ने अंतिम समय पर युसूफ की जगह नसीम कुरैशी को टिकट दिया है। युसूफ कुरैशी कांग्रेस के पुराने नेताओं में शुमार हैं। कांग्रेस के टिकट पर पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं।

 मेयर सीट नसीब नहीं हुई कांग्रेस को 

बता दें कि मेरठ नगर निगम में आज तक कभी कांग्रेस ने सीट नहीं निकाली। कांग्रेस से कभी महापौर नहीं जीत सका। भाजपा और बसपा का ही कब्जा रहा है। ऐसे में इस बार कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव में क्या असर रखेगा यह सभी जानना चाहते हैं। हालांकि अभी तक किसी भी दल ने मुसलमान को मेयर पर टिकट नहीं दिया है। पहला मुस्लिम प्रत्याशी नसीम कुरैशी हैं। माना जा रहा है कि बसपा मुसलमान को टिकट दे सकती है।