नगला जमालपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित 

नगला जमालपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित 

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

नगला जमालपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित 

 मेरठ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किये जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत विधानसभा सिवालख़ास के मंडल जानी अंतर्गत  अमृत सरोवर तालाब नगला जमालपुर पर वृक्षारोपण स्वच्छता अभियान संचालित किया गया.।इस अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी मौजूद रहे। 

जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने गांव में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। साथ गांव के लोगो को अपील की कि आपने आसपास स्वच्छता कैसे रखें और वृक्ष की क्या अहमियत है। वृक्ष की रक्षा करने के साथ साथ तालाबों की भी रक्षा करने की अपील की। तालाबों में कूड़ा न डालने और प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने के लिए कहा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान , जिप सदस्य अतुल पुनिया,वरुण विकल , कार्यक्रम संयोजक सचिन प्रजापति , अभिमन्यु सांगवान, मंडल से सभी  सम्मानित पदाधिकारी गण , मंडल अध्यक्ष गण, शक्ति केंद्र संयोजक और सम्मानित प्रधान गण ग्रामवासी उपस्थित रहे।