द्रोपदी मुर्मु को बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार।

देश की पहली आदिवासी महिला व प्रतिभा पाटिल के बाद देश की दुसरी महिला होंगी इस पद पर ।

द्रोपदी मुर्मु को बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार।

दी न्युज़ एशिया समाचार सेवा ।

 द्रौपदी मुर्मु को नामित किया एनडीए ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार 

यशवंत सिन्हा को चुना विपक्ष ने 

विपक्ष के यशवंत सिंह को राष्ट्रीय पति पद के लिए नामित करने के बाद से यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया इसके पूर्व में ही उन्होंने सोशल मीडिया में इसके संकेत दे दिए थे ।

देश के अगले राष्ट्रपति पद के लिए NDA ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु के नाम पर मुहर लगा दी है। वहीं, विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि पहले  अटकलें शुरू हो गईं थी की नायडू  NDA की तरफ से राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट हो सकते हैं। हालांकि, अब तक NDA और भाजपा के किसी नेता ने इस मुलाकात पर टिप्पणी नहीं की है।

नई दिल्ली में विपक्ष की बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि हम 27 जून को सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं  सिन्हा ने पोस्ट में कहा, 'ममता जी ने TMC में मुझे जो सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाई, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। अब समय आ गया है कि मैं एक बड़े उद्देश्य के लिए पार्टी से अलग हो जाऊं ताकि विपक्ष को एकजुट करने के लिए काम कर सकूं।

जीतने पर देश की पहली आदिवासी महिला होगी और प्रतिभा पाटिल के बाद दूसरी महिला होंगी द्रोपदी मुर्मु।
द्रोपदी मुर्मु झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी बनी थी

मीटिंग में 20 नामों पर चर्चा हुई किन्तु ये तय किया गया कि इस बार पूर्व भारत से किसी दलित महिला को चुना जाए ।ये उड़ीसा में भाजपा बीजद गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रही हैं ।