दिल्ली की तर्ज पर होगा मेरठ  का विकास- ऋचा सिंह 

दिल्ली की तर्ज पर होगा मेरठ  का विकास- ऋचा सिंह 

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा ।

दिल्ली की तर्ज पर होगा मेरठ  का विकास- ऋचा सिंह 

 आम आदमी पार्टी से  महापौर  पर किया नामांकन

मेरठ। स्थानीय नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से महापौर प्रत्याशी ऋचा सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि मेरठ का विकास दिल्ली की तर्ज पर करेंगी। उनकी पार्टी हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ के एजेंडे पर चुनाव लड़ रही है। कहा कि वो नेता नहीं, बल्कि सेवक के रूप में काम करेंगी।

मूल रूप से रोहटा क्षेत्र के ग्राम रजा की रहने वाली चौधरी ऋचा सिंह को आम आदमी पार्टी ने महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। ऋचा सिंह समाज सेविका हैं और प्रथम बार चुनाव लड़ रही हैं। उनकी ससुराल पल्लपुरम स्थित फैज-दो में है, जबकि मायका गंगानगर स्थित राधा गार्डन में है। ऋचा सिंह ने बताया कि वे नेता नहीं, बल्कि सेवक बनकर मेरठ वासियों की सेवा करना चाहती हैं। उनकी पार्टी का लक्ष्य हाउस टैक्स हाफ और वॉटर टैक्स माफ है। चुनाव जीतने के बाद मेरठ का विकास दिल्ली की तर्ज पर करेंगी।

एमबीए पास ऋचा सिंह का कहना है कि शिक्षा का बड़ा महत्व है। उत्तर प्रदेश में शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। सरकारी स्कूलों का हाल बेहाल है। इस बार आम आदमी पार्टी स्थानीय नगर निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी। इसके बाद पार्टी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में भी प्रत्याशी उतारेगी। आम आदमी पार्टी का विकास के साथ शिक्षा को बढ़ाना भी एजेंडा है। आम आदमी पार्टी में महिलाओं को सम्मान मिलता है। नामांकन स्थल पर ऋचा सिंह के साथ उनके अध्यापक रहे अभिषेक शर्मा और आम आदमी पार्टी से जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ऋचा सिंह ने बताया कि यह भिड़ पैसे देकर बुलाई नहीं गई, बल्कि आम आदमी पार्टी से प्यार करने वाले लोग आए हैं।