मंडलायुक्त मेरठ सुरेंद्र सिंह को मेरठ वासियों ने किया सम्मानित

मंडलायुक्त मेरठ सुरेंद्र सिंह को मेरठ वासियों ने किया  सम्मानित

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

मंडलायुक्त मेरठ सुरेंद्र सिंह को मेरठ वासियों ने किया सम्मानित

मेरठ। मेरठ मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर तीन साल के लिए भेजे गए हैं। आईएएस सुरेंद्र कुमार दिल्ली उपराज्यपाल के सचिव बनाए गए हैं। मेरठ मंडल के आयुक्त के पद पर होते हुए सुरेंद्र सिंह ने कई सराहनीय काम मेरठ के लिए किए। इसके लिए आज मेरा शहर मेरी पहल संस्था पदाधिकारी सदस्य मंडलायुक्त मेरठ मंडल सुरेंद्र सिंह का सम्मानित किया। इस दौरान मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह को मेरा शहर मेरी पहल की तरफ से नए स्थान पर पद स्थापन के लिए पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर विशाल जैन सचिव, एसके शर्मा कोषाध्यक्ष, अमित कुमार अग्रवाल, संयुक्त सचिव विपुल सिंघल, राहुल केसरवानी, ठा.प्रतीश कुमार, अमित नागर, मनीष सैनी मौजूद रहे।