मशीन में करंट उतरने से कर्मचारी की मौत 

मशीन में करंट उतरने से कर्मचारी की मौत 

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

मशीन में करंट उतरने से कर्मचारी की मौत 

परिनजनों ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया 

मेरठ। रविवार की सुबह थाना परतापुर क्षेत्र के मोहकमपुर फेज दो में  मशीनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। मशीन मैन मशीन पर काम कर रहा था। अचानक मशीन में करंट उतर आया। मौके पर ही वर्कर जान चली गई। जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते उसने दम तोड़ दिया था। वहीं मृतक के परिजनों ने अब फैक्ट्री मालिकों और मैनेजमेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। 

 मवाना निवासी केशव मोहकपुर स्थित  चिल्ड्रन च्वाइस कंपनी में आपरेटर के पद पर कार्यरत था। रविवार सुबह 7.30 बजे केशव मशीन पर काम कर रहा था। अचानक मशीन में करंट आ गया। काम कर रहे केशव को करंट ने चपेट में ले लिया। जब तक फैक्ट्री का दूसरा स्टाफ केशव को बचाते करंट से वो बुरी तरह झुलस चुका था।बाद में किसी तरह दूसरी लेबर ने केशव को मशीन से छुढ़ाया। लेकिन अस्पताल में ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।  केशव की मौत की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी वहां कौहराम मच गया। आनन फानन में वह फैक्ट्री पहुंचे। मृतक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर न्याय मांगा है। वहीं एचआर और फैक्ट्री मालिकों पर आरोप लगाए हैं।

मोंटी सोम भाजपा नेता ने कहा कि फैक्ट्री मालिक की लापरवाही से ये हादसा हुआ है। मालिक ने अब तक कोई संपर्क नहीं किया, मजदूरों का शोषण किया जा रहा है।