बीमारी का कारण न बन जाए आपका मोटापा… कम करने के लिए आपनाएं ये घरेलू उपाय

बीमारी का कारण न बन जाए आपका मोटापा… कम करने के लिए आपनाएं ये घरेलू उपाय

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा ।

आजकल पूरी दुनिया में मोटापा एक बड़ी समस्या बन चूकी है। भारत में भी अनेक लोग मोटापा के शिकार हैं। मोटापा के कारण आमलोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण शरीर में कई तरह की बीमारी एक साथ जन्म ले लेती है। लोग इसपर पहले ध्यान नहीं दे पाते हैं, जब परेशानियां बढ़ने लगती है तो लोग मोटापा कम करने के लिए उपाय खोजने लगते हैं। कई बार उचित जानकारी नहीं हो पाने के कारण लोग अपना वजन घटा नहीं पाते हैं। यहां वजन घटाने व मोटापा कम करने के लिए अनेक घरेलू उपाय बताए जा रहे है। जिसका नियमित रूप से पालन करने पर आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

दालचीनी का सेवन वजन करने व मोटापा घटाने के लिए लाभकारी उपाय है। लगभग 200 मि.ली. पानी में 3-6 ग्राम दालचीनी पाउडर डालकर 15 मिनट तक उबालें। गुनगुना होने पर छानकर इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले पिएं। दालचीनी एक शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल है, जो नुकसानदायक बैक्टीरिया से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।

मोटापा कम करने के लिए अदरक और शहद को एक साथ मिलाकर पीना लाभदायक होता है। लगभग 30 मि.ली. अदरक के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर पिएं। अदरक और शहद शरीर की चयापचय क्रिया को बढ़ाकर अतिरिक्त वसा को जलाने का काम करते हैं। अदरक अधिक भूख लगने की समस्या को भी दूर करता है, तथा पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। इस योग को सुबह खाली पेट तथा रात को सोने से पहले लेना चाहिए।

एक गिलास पानी में आधा नींबू, एक चम्मच शहद एवं एक चुटकी काली मिर्च डालकर सेवन करें। काली मिर्च में पाइपरीन नामक तत्व मौजूद होता है। यह नई वसा कोशिकाओं को शरीर में जमने नहीं देता है। नींबू में मौजूद एसकोरबिक एसिड शरीर में मौजूद क्लेद को कम करता है, और शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।

एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। इनमें मौजूद पेपटिन फाइबर से पेट को लम्बे समय तक भरा होने का एहसास होता है। यह लिवर में जमे फैट को घटाने में मदद करता है।

भोजन में पत्तागोभी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। इसे उबालकर या सलाद के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद टैरटेरिक एसिड शरीर में मौजूद कार्बोहाइड्रेट को वसा में परिवर्तित नहीं होने देता। इसलिए वजन कम करने में सहायता मिलती है।

रात में सोते समय दो इलायची खाकर गर्म पानी पीने से वजन कम करने में सहायता मिलती है। इलायची पेट में जमा फैट को कम करती है, तथा कोर्सिटोल लेवल को भी नियंत्रित रखती है। इसमें मौजूद पोटेशियम, मैग्नेशियम, विटामिन बी1, बी6, और विटामिन सी, वजन घटाने के साथ ही शरीर को स्वस्थ रखते हैं। इलायची अपने गुणों से शरीर में पेशाब के रूप में जमा अतिरिक्त जल को बाहर निकालती है।

6-8 सौंफ के दानों को एक कप पानी में पांच मिनट तक उबालें। इसे छानकर सुबह खाली पेट गर्म -गर्म ही पिएं। इससे अधिक भूख लगने की समस्या से राहत मिलेगी तथा खाने की इच्छा कम होगी।

पुदीना की पत्तियों के रस की कुछ बूंद गुनगुने पानी में मिलाएं। इसे खाना खाने के आधे घण्टे बाद पिएं। यह पाचन में सहायक तथा चयापचय क्रिया को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद करता है। इसका उपयोग लम्बे समय तक किया जा सकता है।

रागी को अपने रोज के भोजन में शामिल करें। मोटापे को कम करने के लिए यह एक बेहतर खाद्य पदार्थ है। यह पाचन की क्रिया को धीमा करता है, जिससे कार्बोहाइड्रेट को शरीर में अवशोषित होने में ज्यादा समय लगता है।

जीरा, धनिया, अजवायन और सौंफ के मिश्रण की चाय बनाकर पिएं। आप इसे भोजन के बाद पानी में उबालकर घूंट-घूंट भी पी सकते हैं। तुलसी, नींबू, अदरक की बिना दूध वाली ब्लैक टी पिएं। हमेशा गुनगुने पानी का प्रयोग करें।

इसमें प्रचुर मात्रा में विटामीन-सी पाया जाता है, जो एक उत्तम एंटी-ओक्सीडेंट है। यह शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह मेटाबोलिज्म बढ़ाने और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

उबालकर ठंडा किया हुआ जल आधा-आधा गिलास करके दिन में ढाई से तीन लीटर पीना चाहिए। इससे पाचन भी ठीक हो जाता है, और पेट भरा होने से भूख भी कम लगती है। यह हल्का, सुपाच्य, आम का पाचन करता है। यह शरीर के सभी सूक्ष्म से सूक्ष्म गंदगी को साफ करता है, और पेशाब तथा पसीना लाता है।