सुबह से झमाझम बारिश, सुहाना हुआ मौसम

दी न्यूज एशिया समाचार सेवा |
सुबह से झमाझम बारिश, सुहाना हुआ मौसम
शहर में कई जगहों पर जलभराव से लोग परेशान, कांवड़ शिविरों में भी भरा पानी
मेरठ। शनिवार सुबह 7.00 बजे से हो रही बरसात के कारण मौसम ठंडा हो गया। सुबह से लगातार 3 घंटे तक झमाझम बारिश हुई है। शहर में रूक- रूक कर हल्की बारिश होती रही ।बरसात के कारण शहर के कई स्थानों पर जलभराव हो गया। जिसके कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया । वही बरसात के कारण हरिद्वार से कावंड लेकर शिवभक्तों के लिए काफी फायदेमंद रहा। बारिश के कारण मौसम में ठंडक हो गई ।पिछले दो दिनों में तापमान 3 डिग्री तक गिर गया है। इसकी वजह से लोगों ने थोड़ा राहत महसूस की है। लेकिन उमस अभी भी बरकरार है। शनिवार सुबह तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार रात का तापमान 31 डिग्री था। हैं।
शनिवार की सुबह से बरसात होनी आरंभ हो गयी जो कि शाम तक रूक-रूक कर जारी रही। बरसात के शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। सबसे बुरा हाल लिसाडी गेट, श्याम नगर, खैर नगर , घंटाघर, रेलवे रोड, शारदा रोड ,लाला का बाजार , भगत सिंह मार्केट का रहा। यहां पर नालियों की साफ सफाई न होने के कारण बरसात का पानी दुकानों में घुस गया। सडको पर गडढे होने के कारण पानी में निकलने वाले कई लोग चोटिल हो गये।
बरसात का असर कावड शिविराों में देखने केा मिला। कई शिविरों में पानी भर गया। शिविर संचालक व उनके कार्यकत्र्ता पानी निकालते हुए दिखाई दिए। हालांकि इस बारिश ने कांवड़ियों की यात्रा को थोड़ा सुगम बनाया है। मौसम अच्छा होने के कारण कांवड़िए बिना धूप में आसानी से चल पा रहे हैं। लेकिन कांवड़ गीली होने से कंधे पर भार बढ़ गया है। सड़कों और कांवड़ शिविरों में पानी भर जाने से कांवड़ियों को चलने और आराम में परेशानी हो रही है। शिविरों में बिजली का करंट उतरने का खतरा भी बढ़ा है।