30 नवंबर को मुख्यमंत्री करेंगे बुद्धिजीवी जनसंवाद रैली,आगमन की तैयारियां तेज

 30 नवंबर को मुख्यमंत्री करेंगे बुद्धिजीवी जनसंवाद  रैली,आगमन की तैयारियां तेज

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

30 नवंबर को मुख्यमंत्री करेंगे बुद्धिजीवी जनसंवाद

रैली,आगमन की तैयारियां तेज

मेरठ। नगर निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों में रैलियों की शुरुआत कर दी। 30 नवंबर को योगी आदित्यनाथ मेरठ में बुद्धिजीवी जनसंवाद रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा नेताओं ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विधानसभा चुनाव की तर्ज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव में भी पूरी ताकत झोंक दी है। पश्चिम के जिलों की बात करें तो सहारनपुर और गाजियाबाद के बाद अब वे मेरठ में बुद्धिजीवी जन संवाद रैली के जरिए निकाय चुनाव पर निशाना साधेंगे। महानगरों के बाद खासतौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में वह जन संवाद रैली करेंगे। मंगलवार को उनके मेरठ जनसंवाद रैली का पार्टी पदाधिकारियों के पास कार्यक्रम जारी हो गया।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने बताया कि जन संवाद रैली 30 नवंबर को दो बजे होगी। विक्टोरिया पार्क संवाद स्थल रखा जा सकता है। इस रैली में बुद्धिजीवी वर्ग के 10 से 15 हजार लोग शामिल होंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, मनिंदर पाल सिंह, कमल दत्त शर्मा आदि के साथ मिलकर रैली के आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।