शामली। गांव गंदराऊ में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में महिला समेत दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल चार लोगों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

शुक्रवार को क्षेत्र के गांव गंदराऊ में मुस्तकीम व शौकीन पक्ष के बीच काठा नदी की भूमि पर अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत करने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। बताया गया है कि एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों से जमकर प्रहार किए गए। संघर्ष में महिला समेत दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गांव में संघर्ष की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची और संघर्ष में घायल दोनों पक्षों के लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया। संघर्ष में एक पक्ष के मुस्तकीम, इसराना, तमन्ना, जाहिद व मेहंदी हसन तथा दूसरे पक्ष के शौकीन व आलीशान घायल हुए है। डॉक्टरों ने गम्भीर रूप से घायल मुस्तकीम, इसराना, आसिफ व शौकीन को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि मामले के सम्बंध में अभी तक कोउ तहरीर प्राप्त नही हुई है।