हाईटेंशन लाइन का टावर गिरने से 8 मजदूर दबे

हाईटेंशन लाइन का टावर गिरने से 8 मजदूर दबे

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

हाईटेंशन लाइन का टावर गिरने से 8 मजदूर दबे

 दो की मौत ,6 की हालत गंभीर
मेरठ।  थाना मुंडाली के अजराड़ा गांव में कंपनी का टावर गिर गया। हादसे में 8 मजदूर टावर के नीचे दब गए। जिसमें दो की मौत हो गयी। जबकि ६ कर कर हालत गंभीर बनी हुई है। दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 बुधवार को लाइन खींचते समय टावर अचानक ही गिर गया। टावर पर काम कर रहे छह कर्मचारी नीचे दब गए है। आस.पास के लोगों की मदद से सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला। उसके बाद उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। दो कर्मचारियों की मौत हो गई, चार हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी ने टावरों के फाउंडेशन मजबूत नहीं बनाए है, जिसकी वजह से टावर गिरा है। अन्य टीचरों के गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे है। सीओ अमित राय ने बताया कि दो कर्मचारियों की हालत काफी गंभीर है। उन्हें फिलहाल उपचार के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान हसरत अली और अजमल पुत्र अफजल हुसैन निवासी गौरीगंज थाना रातुआ मालदा पश्चिम बंगाल के है।