महानगर में गुरूनानक जंयती की धूम

महानगर में गुरूनानक जंयती की धूम

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

महानगर में गुरूनानक जंयती की धूम

 शहर में जगह-ज्रगह निकाली गयी प्रभात फेरिंया
 मेरठ। मंगलवार को महानगर में गुरुनानक जयंती का आयोजन गया। इस अवसर पर शहर में कई जगहों पर भंडारा प्रसाद वितरण किया गया।  इस दौरान शहर के विभिन्न गुरूद्वारों से प्रभात फेरियां निकाली गयी। कैंट स्थित शीशे वाले गुरुद्वारे में भंडार प्रसाद वितरण किया गया।
गुरुद्वारा  शास्त्री नगर से नगर कीर्तन यात्रा प्रारंभ होकर कुटी चौराहा डी ब्लॉक शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट गोल मंदिर सेक्टर 4 होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची जहां अरदास के साथ समापन हुआ। यात्रा में संगत हेतु जोहरी परिवार द्वारा लंगर का आयोजन किया गया। सरदार बहादुर सिंह सरदार त्रिलोचन सिंह सरदार करनैल सिंह सरदार अमरजीत सिंह सरदार ईश्वर सिंह रवि सिंह लकी सिंह बंटी सिंह के साथ भारतीय किसान आंदोलन के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने लंगर में सहयोग किया।गुरु नानक देव  के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर में आयोजित कीर्तन दरबार में एडीजी राजीव सबंरवाल, , मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी ,आईजी प्रशंात कुमार ,जिलाधिकारी दीपक मीणा   सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग करते हुए प्रकाशोत्सव पर्व की शुभकामनाएं दी।