महाभारत के 'शकुनि मामा' गूफी पेंटल का निधन

महाभारत के 'शकुनि मामा' गूफी पेंटल का निधन

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा ।

महाभारत के 'शकुनि मामा' गूफी पेंटल का निधन

नई दिल्ली (एजेंसी)।
टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए अभिनेता गूफी पेंटल का सोमवार की सुबह निधन हो गया। दो दिन पहले एक्टर की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आई थीं। गूफी पेंटल ने टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी उल्लेखनीय भूमिकाएं निभायी थीं। एक्टर का पूरा नाम सरबजीत गूफी पेंटल था।
गूफी पेंटल के भतीजे हितेन ने बताया था कि वेटरन एक्टर पहले से दिल और किडनी से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं। इन्हीं बीमारियों का वो इलाज करवा रहे हैं। एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि उनके भतीजे हितेन ने भी कर दी है।
गूफी पेंटल के टीवी करियर की बात करें तो उन्होंने 'महाभारत' के अलावा मिसेज कौशिक की पांच बहुएं', 'कर्ण संगिनी', 'जय कन्हैया लाल की' जैसे कई सीरियलों में काम किया। इसके अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी किरदार निभाये, जिनमें 'रफूचक्कर', 'दिल्लगी', 'देस परदेस', 'मैदान-ए-जंग', 'दावा', 'द रिवेंज:
गीता मेरा नाम' शामिल हैं।  गूफी ने 1975 में 'रफूचक्कर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।