गठबंधन में कोई पीएम के लायक चेहरा नहीं - चौ. विजेन्द्र सिंह 

गठबंधन में कोई पीएम के लायक चेहरा नहीं - चौ. विजेन्द्र सिंह 

दी न्यूज एशिया समाचार सेवा ।

गठबंधन में कोई पीएम के लायक चेहरा नहीं - चौ. विजेन्द्र सिंह 

  देश का किसान बेहाल है, शो में उमड़ा जन सैलाब 

 मेरठ। लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेन्द्र सिंह ने रविवार को अपनी पार्टी का रोड शो किया। इस दौरान बडी संख्या में जनसैलाब उमड़ा । सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश का  किसान बेहाल है। यहां तो यह जाता है कि वह गन्ने की नकदी फसल पैदा करता है। लेकिन यह कैसी विडंबना  है जब वह अपनी फसल बेचता है तो उसे एक पर्ची पकड़ा दी जाती है। उसे पर्ची का भुगतान महीना बाद और कभी-कभी तो सालों के बाद होता है। सब्सिडी के नाम पर उसको बेवकूफ बनाया जा रहा है। जब वह यूरिया लेने के जाता है तो कहा जाता है कि ऊपर से आर्डर है  दवा की बोरी भी लिजिए । 

विपक्ष बोलते हुए चौधरी विजेन्द्र सिंह ने कहा  विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं है। उनमें आपस मे बिखराव है। उन्होंने बताया लोकसभा चुनाव से पहले सपा व कांग्रेस में सीटों को लेकर बात बिगड़ गयी है। लोकसभा चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा का पार्टी यूपी में अस्सी सीटों पर चुनाव लडेगी। जहां तक उनके चुनाव लड़ने का सवाल है। इसका फैसला पार्टी लेगी। उसका आदेश  चुनाव लडाने का होगा तो वह अवश्य चुनाव लडेंगे। 

 किसान आंदोलन  में लोकदल कहीं पर दिखाई नहीं देने पर बोलते हुए उन्होंने कहा उन्होंने अभी पार्टी ज्वाइन की है। जहां पर पार्टी का सवाल  है। पार्टी किसानों की लडाई हर स्तर से लड रही है। वहां दिखावा नहीं कर रही है। इसका आपको आने वाले समय में दिखाई देगा। राष्ट्रवाद की बात पर बोलते हुए चौधरी विजेन्द्र सिंह ने कहा जो राष्ट्र की बात करेगा वह उसके साथ है। चाहे वह कोई सी भी पार्टी क्यों न हो। रालोद पर कटाक्ष करते  हुए कहा रालोद का इतिहास उठा देख लो  उसके किसानों की लडाई के उसने कितने आंदोलन किए है।