6 गोल्ड समेत आठ पदक प्राप्त मेरठ मंडल कुश्ती में बना चैम्पियन 

6 गोल्ड समेत आठ पदक प्राप्त मेरठ मंडल कुश्ती में बना चैम्पियन 

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

6 गोल्ड समेत आठ पदक प्राप्त मेरठ मंडल कुश्ती में बना चैम्पियन 

 मेरठ। मुरादाबाद में 19 से  21 तक आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका  कुश्ती प्रतियोगिता में मेरठ मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड एक सिल्वर व एक कांस्य पदक के साथ चैम्पियन शिप पर कब्जा किया है। मेरठ की इस शानदार उपल्बिध पर आरसओ ने बधाई दी है। 

उप क्रीडाधिकारी जेपी यादव ने बताया प्रतियोगिता में 46 किलाे वर्ग में ईशा , 49 किलोवर्ग में डोली, 53 किलो वर्ग में हिमानी, 57 किलो वर्ग में कृष्णा कुमारी, 61 किलो वर्ग में प्राची  नागर और 73किलाे वर्ग में वर्षा नागर ने  स्वर्ण पदक प्राप्त किया।65िकलो वर्ग  में खशी नागर व  69 किलो वर्ग में नेहा ने कास्य पदक प्राप्त किया। उन्होंने बताया उप विजेता वाराणसी की टीम बनी।