मधुबन कालोनी में लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोचा

 मधुबन कालोनी में लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोचा

दी न्यूज एशिया समाचार सेवा 

मधुबन कालोनी में लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने

दबोचा

 कर्ज उतारने के लिये साथी के साथ दिया घटना को अंजाम , पहले घर पर बनाया  था फर्नीचर
मेरठ।  रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मधुबन कॉलोनी में कांट्रैक्टर संदीप राणा के घर में 1 फरवरी को लूट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे साथी की तलाश में पुलिस जुटी है।
पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि बीमार बच्चे के इलाज के लिए उस पर कर्ज हो गया। कर्ज भरने के लिए उसे ये गलत काम करना पड़ा। घर में फर्नीचर का काम उसी ने किया था, ऐसे में पहले से पता था कि रुपए कहां रखे होंगे। गिरफ्तार आरोपी का नाम जावेद है। वह लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जावेद से पुलिस ने लूट के 25 हजार रुपए, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
लूट के आरोपी जावेद ने पुलिस को बताया कि वो मेरठ में  वॉल पैनेल और फर्नीचर बनाने का काम करता है। 4 महीने पहले जावेद की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। दोनों ने मिलकर बेटे का नाम हमजा रखा। जावेद ने पुलिस को बताया कि उसका 4 महीने का बेटा पिछले तीन महीने से बीमार चल रहा है। उसकी कंडीशन सीरियस है। बच्चे के इलाज में वह दोस्तों और रिश्तेदारों का लगभग 2 लाख रुपए कर्जदार हो चुका है।जावेद ने बताया कि जिनसे पैसा उधार लिया है, वो आए दिन पैसा मांगते हैं। बहुत टेंशन में रहता हूं, कर्ज कैसे उतारूं यह सोचकर परेशान था। कर्ज उतारने के लिए सोचा। मन में अब चोरी, लूट ही घूम रहा था। ऐसे में लूट की प्लानिंग बनाई।
जावेद ने बताया कि इस लूट को अंजाम देने के लिए उसे एक साथी चाहिए था। उसने अपने मामा के बेटे सरवर को फोन करके बुलाया। सरवर फिरोजाबाद का रहने वाला है। सरवर से लूट की पूरी प्लानिंग को शेयर किया। सरवर, जावेद के प्लान से इंप्रेस हुआ। लूट के माल के बंटवारे के साथ दोनों तैयार हो गए। सरवर और जावेद 1 फरवरी को संदीप के घर में घुसे।
जावेद ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने कांट्रैक्टर संदीप सिंह राणा के घर में फर्नीचर बनाया था। उसे संदीप के घर की लोकेशन से लेकर सेफ फर्नीचर कैश का आइडिया था। फर्नीचर बनाने के दौरान उसने पूरे घर की रेकी कर ली थी। इस घर में घुसने से लेकर लूट कर भागने में उसे कोई परेशानी नहीं होगी। इसलिए उसने संदीप के घर लूट का प्लान बनाया।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की तस्वीर के आधार पर इन तक पहुंची। पुलिस ने राणा फैमिली को बदमाशों की फोटो दिखाकर पूछा कि वो जानते हैं। दो दिन से पुलिस लगातार फुटेज देखकर तफ्तीश कर रही थी। तभी पता चला कि दोनों में से एक आरोपी बढ़ई है, जो कॉलोनी में कुछ दिन पहले काम करने आया था। इसके बाद पुलिस ने गहराई से तफ्तीश की और जावेद तक पहुंची।
ैै् रोहित सजवाण का कहना है कि लूट के आरोपी जावेद को अरेस्ट किया गया है। उसने अपना जुर्म कबूल किया गया। जावेद ने ही संदीप राणा के यहां फर्नीचर बनाया था। उसी दौरान लूट के लिए रेकी की थी। उसके साथी सरवर की तलाश की जा रही है।