फ्रेशर की खुशबू से मंत्रमुग्ध हुए विद्यार्थी

 फ्रेशर की खुशबू से मंत्रमुग्ध हुए विद्यार्थी

 

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

फ्रेशर की खुशबू से मंत्रमुग्ध हुए विद्यार्थी

डिपार्टमेंट ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज द्वारा फ्रेशर्स पार्टी 2023 का आयोजन

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज द्वारा फ्रेशर्स पार्टी 2023 का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम का शुभारंभ कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो. डॉ.सुधीर कुमार त्यागी, विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्रवण कुमार, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रफत खानम, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ.अमरिता, डॉ. दुर्वेश पुंडीर  ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया।

 सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।डीन डॉ. सुधीर कुमार त्यागी ने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सुभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र से रूबरू कराया।विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कड़ी मेहनत करने और जीवन में सफल होने हेतु शुभकामनांए दी।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रफत खानम ने बताया कि विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र शामिल रहे। पार्टी का विषय “फ्रेशर की खुशबू“ रहा। छात्रों ने अलग-अलग गानों पर परफॉर्मेंस दी और मिमिक्री, चुटकुले और कविता के जरिए भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ बैच ने भी अपने कनिष्ठों का स्वागत करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए प्रदर्शन किया। मिस्टर फ्रेशर का पुरस्कार मंजीत गोस्वामी को तथा मिस फ्रेशर का पुरस्कार मिस कायनात को दिया गया। मोस्ट अट्रैक्टिव अवार्ड, मोस्ट हैंडसम अवार्ड जैसी विभिन्न श्रेणियों में छात्रों को पुरस्कार भी दिए गए।

बी.ए. की सुश्री अंशू कुमारी तृतीय वर्ष की छात्रा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। निकिता सिरोही बी.ए. 5 वें सेमेस्टर की छात्रा ने मैशअप डांस गाने पर खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस दी। पेमा बी.ए. तृतीय वर्ष के छात्र ने एक हिंदी गीत पर प्रस्तुति दी। सिया शर्मा बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा जाह्नवी बी.ए. से प्रथम वर्ष, भावी बी.ए. छात्रा गुंजन अंशिका, कायनात बी.ए. से प्रथम वर्ष, अनिष्का बी.ए. विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट एकल नृत्य प्रस्तुत किया। अज़ीम बी.ए. से. तीसरे वर्ष ने एक मधुर गीत गाया और मंजीत गोस्वामी ने एक प्रेरक और मूल्य उन्मुख भाषण दिया, जिसे सभी ने बहुत सराहा। पायल, निर्मिता और प्रियांशी द्वारा मनमोहक रंगोली बनाई गई, सभी अतिथियों ने उनकी प्रशंसा की। मिस फेयरवेल का खिताब ताशी डेम को और थुजी वांग्डा सुब्बा को मिस्टर फेयरवेल का खिताब दिया गया।

मंच संचालन श्रेया एम.ए. तृतीय सेमेस्टर और अंशू कुमार बी.ए. ने किया। आयोजन टीम के सदस्य निकिता सिरोही, पेमा डेचेन, लाइबा, रुश्दा, हुजैफा की विशेष भूमिका रही।  

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुधीर त्यागी, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, डॉ. श्रवण गर्ग, डॉ. रफत खानम, डॉ. अमृता, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. नियति, डॉ. दुर्वेश, डॉ. अमित, डॉ. मानस, डॉ. अंकित, डॉ. नेहा, डॉ. पूनम मौजूद रहे।