अधिकारियों ने किया पैदल मार्च

अधिकारियों ने किया पैदल मार्च

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

अधिकारियों ने किया पैदल मार्च

 संबंधित अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
 मेरठ।  रविवार को दीपावली भैया दोज को देखते हुए जिले के आला पुलिस अधिकारियों ने पैदल मार्च किया। इस दौरान शांति व्यवस्था के दृष्टिगत  एडीजी अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ, आईजी पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ ने जरूरी निर्देश दिए।  दोनों अधिकारियों के साथ मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा पुलिस बल के साथ जनपद  के नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त की गयी। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर पीयूष कुमार  व पुलिस अधीक्षक यातायात जितेन्द्र श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।