समाज को बचाने में महिलाओं की सबसे बड़ी भूमिकाः डॉ अतुल कोठारी

समाज को बचाने में महिलाओं की सबसे बड़ी भूमिकाः डॉ अतुल कोठारी

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

समाज को बचाने में महिलाओं की सबसे बड़ी भूमिकाः डॉ अतुल कोठारी

मेरठ। भारतीय समाज की संस्कृति और समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी और जिम्मा देश की मातृ शक्ति का है। नारी शक्ति बहन, बेटी, मां या पत्नी हर स्वरूप में समाज को आगे बढ़ाने में सक्रिय है। नए दौर में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। साथ ही संस्कारों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने का जिम्मा भी नारी शक्ति के मजबूत कंधों पर ही है। परिवार में सबसे अहम जिम्मेदारी महिलाएं निभा रही हैं। आईआईएमटी में महिला शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए डॉ अतुल कोठारी ने ये विचार रखे। 

आईआईएमटी विश्वविद्यालय और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ अतुल कोठारी के विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के बी ब्लॉक के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर क्षेत्र एवं पश्चिम उ प्र क्षेत्र के संयोजक जगराम ने महिलाओं की अहमियत को रेखांकित किया। आई0सी0टी0 गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, गौतमबुद्धनगर के संकाय अध्यक्ष और न्यास के मेरठ के संरक्षक प्रो संजय शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। पर्यावरण शिक्षा के राष्ट्रीय संयोजक संजय स्वामी ने पर्यावरण के महत्व को समझाया। न्यास के मेरठ प्रांत अध्यक्ष प्रो0 (डा0) हरेन्द्र सिंह, और महिला कार्य की क्षेत्रीय संयोजक एडवोकेट मनु स्वामी ने भी सभागार को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वत्सला तोमर ने किया। 

इस मौके पर सह-संयोजक प्रो शैलेन्द्र सिंह गौरव, डा योगेन्द्र सिंह, प्रो अलका चौधरी, प्रो नीलू जैन गुप्ता भी मौजूद रही। कार्यक्रम का संजोयन डॉ रेनू अग्रवाल ने किया।