मुठभेड़ में गोली मारकर गोतस्कर को किया गिरफ्तार

मुठभेड़ में गोली मारकर गोतस्कर को किया गिरफ्तार

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा

मुठभेड़ में गोली मारकर गोतस्कर को किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना लिसाड़ीगेट पुलिस की गुरुवार को शातिर गोतस्कर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने गोतस्कर को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया और उसको गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ दिन निकलने से पहले हुई।
प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया, मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त शहजाद पुत्र सौकत ऊर्फ इज्जत निवासी घंटे वाली गली फिरोज नगर थाना लिसाड़ीगेट की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बजोट गांव के पास दबिश दी। दबिश के दौरान शहजाद व उसका साथी सफान पुत्र जब्बार निवासी सरायजीना थाना कोतवाली द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायर किया गया। जिसमें अभियुक्त शहजाद दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अभियुक्त शहजाद का दूसरा साथी सफान पुत्र जब्बार निवासी सरायजीना थाना कोतवाली अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। शहजाद थाना लिसाड़ीगेट पर धारा 429 भादवि व 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम एवं थाना सरधना पर पंजीकृत धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम वांछित है।