द्रोपदी मुर्मु बनी देश की 15 वी राष्ट्रपति व पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति

द्रोपदी मुर्मु बनी देश की 15 वी राष्ट्रपति व पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति

दी न्युज़ एशिया समाचार सेवा ।

द्रौपदी मुर्मु बनी देश की 15 वी राष्ट्रपति व पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति।

 एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. तीसरे राउंड की गिनती में ही उन्होंने राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट पा लिये हैं. उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हरा दिया है ।
कुल तीनों राउंड की बात करें तो कुल वोट 3219 थे. इनकी वैल्यू 8,38,839 थी । इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट (वैल्यू 5,77,777) मिले. वहीं यशवंत सिन्हा को 1058 वोट (वैल्यू 2,61,062) मिले। 

राष्‍ट्रपति चुनाव में वोटिंग बैलेट पेपर के जरिये की जाती है। सांसदों को राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम के आगे अपनी पसंद के मुताबिक वरीयता को दर्ज कराना होता है। वोट डालने वालों को सीरियल नंबर के बजाय रैंडम तरीके से बैलेट पेपर दिया जाता है। इसका मकसद गोपनीयता बरकरार रखना होता है। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी दलों के कैंडिडेट यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला था ।

राष्ट्रपति का चुनाव इससे अलग है। यह आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार सिंगल ट्रांसफरेबल वोट के जरिये होता है। प्रपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन यानी आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार सिंगल ट्रांसफरेबल वोट जरिये प्रत्येक निर्वाचक उतनी ही वरीयताओं पर निशान लगा सकता है, जितने उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं