रजवाहे में डूबकर बाइक सवार की मौत

रजवाहे में डूबकर बाइक सवार की मौत

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

रजवाहे में डूबकर बाइक सवार की मौत

हादसे में साथी सवार गंभीर रूप से घायल

खुर्जा।
खुर्जा के अरनिया थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर नागल के समीप रजवाहे में तड़के चार बजे तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर घुस गए। बाइक रजवाहे में डूबने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक युवक का शव निकलवाया। दूसरे घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अरनिया थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर नागल निवासी राजेश 32 पुत्र हरिश्चंद्र अपने साथी अंकुश पुत्र विजय संग बीती रात गांव गभाना से नागल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सोमना पहासू मार्ग स्थित मीरपुर नागल के समीप रजवाहे में जाकर घुस गई।
बाइक रजवाहे में घुसने की सूचना पर पहुंची अरनिया थाना प्रभारी ने गोताखोर की मदद से युवक राजेश का शव रजवाहे से निकल पाते हुए पोस्टमार्टम को भिजवाया। जबकि उसके साथी अंकुश पुत्र विजय को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना प्रभारी अरनिया सोमनाथ राय ने बताया की युवक की मौत रजवाहे में डूबकर हुई है। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रजवाहे में घुस गई।