दिल्ली में AAP विधायक अमानतुल्ला गिरफ्तार

दिल्ली में AAP विधायक अमानतुल्ला गिरफ्तार

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

दिल्ली में AAP विधायक अमानतुल्ला गिरफ्तार

छापे में बिना लाइसेंस की पिस्टल और 24 लाख कैश मिले; वक्फ बोर्ड केस में एक्शन

नई दिल्ली।आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुक्रवार को उनके घर समेत पांच ठिकानों पर छापे मारे थे। अमानतुल्लाह के दो करीबियों के ठिकानों से 24 लाख रुपए कैश और दो पिस्टल बरामद की गई हैं। इनमें एक पिस्टल विदेशी है, जिसका लाइसेंस नहीं है। वक्फ बोर्ड से जुड़े घोटाले के मामले में ACB ने विधायक के घर के अलावा जामिया, ओखला और गफूर नगर में पांच ठिकानों पर छापेमारी की थी।ACB की कार्रवाई पर अमानतुल्लाह ने कहा कि जांच करने वाले लोग कहते हैं कि ऊपर से प्रेशर है, लेकिन ये लोग CEO वक्फ बोर्ड की शिकायत पर ऐसा कर रहे हैं।बोर्ड समिति ने योग्यता के आधार पर भर्ती की थी।अमानतुल्लाह ने कहा- मैंने केवल 125 स्थायी कर्मचारियों के लिए प्रस्ताव भेजा था, लेकिन वह मंजूर नहीं हुआ था। इसकी वजह से मुझे संविदा कर्मचारियों को नियुक्त करना पड़ा था। बोर्ड की समिति ने योग्यता के आधार पर भर्ती की थी। यह नहीं कह सकते कि मेरे रिश्तेदारों को वरीयता दी गई।मुझसे पहले 24 लोगों को भर्ती किया गया। सभी को मेरिट बेस पर ही भर्ती किया गया था। उसी CEO ने इन लोगों की नियुक्ति की थी, जिसने शिकायत की है। ये 2022 के रिकॉर्ड मांग रहे हैं। मैंने सभी मानदंडों का पालन किया है। मेरे खिलाफ 23-24 FIR दर्ज हैं।