दिवाली पर घर लौट रहे 15 श्रमिकों की मौत रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास टकराई बस और ट्राली
दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।
दिवाली पर घर लौट रहे 15 श्रमिकों की मौत
दिवाली पर घर लौट रहे 15 श्रमिकों की मौत
रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास टकराई बस और ट्राली
रीवा (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास बीती रात बस आगे खड़ी ट्राली से टकरा गयी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 50 लोग घायल बताये जा रहे हैं जिनमें से 19 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में बस के केबिन में बैठे लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
रीवा डीएम मनोज पुष्प का कहना है कि हम मृतकों की शिनाख्त करने में लगे हुए हैं। बस में सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं, जो दिवाली मनाने अपने घर जा रहे थे।
रीवा के एसपी नवनीत भसीन से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए लोगों में से 20 को प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक बस हैदराबाद से गोरखपुर की ओर जा रही थी।
हेल्पलाइन नंबर जारी
घायलों को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और शव तेनथार सिविल अस्पताल में हैं। पुलिस नियंत्रण कक्ष ने हेल्पलाइन नंबर - 7049122399 और 8319706674 भी जारी किया है।