दर्शन एकेडमी मेरठ में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह ।

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

दर्शन एकेडमी मेरठ में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह ।

216 वेस्टर्न रोड स्थित दर्शन एकेडमी के प्रांगण में 29 अगस्त 2022 को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन खेल जगत में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया गया। इसी दिन राष्ट्रपति द्वारा खेल जगत के सर्वोच्च पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन भी किया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से की गई। कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। खेल प्रतियोगिता चारों सदनों के बीच रखी गई। इसके अतिरिक्त स्केटिंग, ताइक्वांडो, एरोबिक्स तथा विभिन्न वाद्य यंत्रों का भी प्रदर्शन आकर्षक ढंग से कर छात्रों ने अपने कौशल का परिचय दिया राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्पोर्ट्स कैप्टन ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य ने विजेता टीमों को बधाई दी और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल छात्र के जीवन का आवश्यक अंग है। खेल से चित प्रसन्न रहता है और शारीरिक विकास होता है।