लंबित मामले का निपटारा जल्दी हो ,डेट पर डेट न लगायी जाय :- सुशील त्यागी सदस्य उपभोक्ता फोरम

लंबित मामले का निपटारा जल्दी हो ,डेट पर डेट न लगायी जाय :- सुशील त्यागी सदस्य उपभोक्ता फोरम

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

लंबित मामले का निपटारा जल्दी हो ,डेट पर डेट न लगायी जाय :- सुशील त्यागी सदस्य उपभोक्ता फोरम
 उपभोक्ता कोर्ट का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
मेरठ। उपभोक्ता फोरम में अब वादियों को डेट पर डेट के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा । सरकार की ओर से एसी व्यवस्था बनायी जा रही है। जिससे उपभोक्ता फोरम में वाद का निपटारा जल्दी हो सके। इसी परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को राज्य उपभोक्ता फोरम के सदस्य सुशील त्यागी ने उपभोक्ता फोरम कोर्ट निरीक्षण किया। पेंडिंग केस देख कर उन्होंने अधिकारियों से केस का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिये।
 उपभोक्ता फोरम कोर्ट का निरीक्षण करने के दौरान लंबित मामलों की सूची देखी। लंबी सूची देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ऐसे मामलों का निपटारा करने के निर्देश फोरम के अधिकारियों को दिए। मीडिया से बात करते हुए कहा उपभोक्ता फोरम कोर्ट को इस लिये खोला गया था। जिससे वादियों को जल्दी न्याय मिले। मेरठ में लंबित केसों की संख्या अधिक है। उन्होंने फोरम के अधिकारियों का निर्देश दिए है।  कोर्ट के अंदर वादियों को तारीख पर तारीख न दी  जाए। केस का निपटारा शीघ्र किया जाए। जिससे उन्हें समय से न्याय मिल सके।