कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा के समर्थन में मेरठ में सर्वधर्म प्रार्थना सभा

कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा के समर्थन में मेरठ में  सर्वधर्म प्रार्थना सभा

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा के समर्थन में मेरठ में

सर्वधर्म प्रार्थना सभा

मेरठ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोडों यात्रा कन्याकुमारी से आरम्भ हुई। यात्रा से पूर्व राहुल के नेतृत्व में भारत पदयात्रियों ने राजीव गाँधी के तमिलनाडु स्थित बलिदान स्थल पर जाकर श्रधांजलि अर्पित की। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों व 2 केन्द्र शासित राज्यों से होकर लगभग 3570 किलोमीटर का सफर पूरा करेंगी। भारत जोड़ो यात्रा के आरंभ के मौके पर जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के सयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित कर देश की एकता अखंडता को कायम रखने की सौगन्ध ली गई।
प्रार्थना सभा में सभी धर्मगुरुआंें ने देश की खुशहाली के लिये आपसी  ााई चारे की आवश्यकता पर जोर देते हुये कहा कि यही देश को खुशहाली की औऱ ले जा सकता है। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि पदयात्रा से देश का भाई चारा औऱ मजबूत होगा, व साम्प्रदायिक शक्तिया परास्त होंगी। प्रार्थना सभा मे धूम सिंह गुर्जर, पं नवनीत नागर ,मंजीत सिंह कोछड़ ,डेनियल ,वसी अहमद रिजवी,महेंद्र शर्मा ,आस मोहमद, विनोद सोनकर ,प्रभात गौतम, नसीम राजपूत ,रमाकांत शर्मा, मौलाना नवाबुद्दीन ,कपिल पाल, सुरेंद्र फोजी ,दीपक शर्मा ,राकेश मिश्रा ,लियाकत अली, इकराम कुरैशी पार्षद, अल्तमस त्यागी, आवेश इकबाल ,तनवीर इलाही, अरुण कौशिक ,अनिल प्रेमी ,नीटू, रोबिन नाथ गोलू, हसमुद्दीन चौधरी ,वसीम अंसारी, नईम राणा ।