सीएम योगी ने तारामंडल में देखा सूर्य ग्रहण

 सीएम योगी ने तारामंडल में देखा सूर्य ग्रहण

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

 सीएम योगी ने तारामंडल में देखा सूर्य ग्रहण

गोरखपुर।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के अपने दूसरे दिन वर्ष के अंतिम सूर्य ग्रहण को देखा। वह गोरखपुर नक्षत्रशाला के तारामंडल करीब दस मिनट तक तारामंडल में लगे उपकरणों के माध्यम से सूर्य ग्रहण का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कई उपकरणों से सूर्य ग्रहण को देखा। सीएम योगी विशेष चश्‍मे और टेलिस्‍कोप की मदद से इस वर्ष के आखिरी सूर्य ग्रहण के साक्षी बने। उन्होंने कहा कि हमारे ब्रह्मांड में बहुत से रहस्य हैं, जिन्हें जानने और समझने की आवश्यकता है।
इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण उत्तर प्रदेश में शाम को 4.21 बजे प्रारंभ होकर 5.42 बजे तक चला। उत्तर प्रदेश में इस सूर्यग्रहण का असर अपराह्न 4.36 से शाम 6.26 बजे तक रहा। यहां सूर्यास्त का समय शाम 5.29 बजे है, इसलिए आंशिक असर दिखेगा। सूर्य का 36.93 प्रतिशत भाग चंद्रमा की छाया से ढका नजर आया। सूर्यग्रहण की अवधि करीब 53 मिनट की होगी। सूर्य ने शाम 5.26 बजे अधिकतम अवस्था प्राप्त की। अपराह्न 4.36 बजे सूर्य, चंद्रमा की मुख्य छाया के संपर्क में आने लगा। इस सूर्यग्रहण के बाद वर्ष 2030 तक अब भारत में कोई सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा।