सीएम योगी के होने वाले प्रबुद् नागरिक सम्मेलन की तैयारी जोरों पर 

सीएम योगी के होने वाले प्रबुद् नागरिक सम्मेलन की  तैयारी जोरों पर 

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

सीएम योगी के होने वाले प्रबुद् नागरिक सम्मेलन की

तैयारी जोरों पर 

 कडी सुरक्षा के बाद रैली में मिलेगा प्रवेश 

 रैली में भीड जुटाने के लिये भाजपा नेता से कार्यकर्त्ता जुटे 

मेरठ आगमी ३०नवम्बर को विक्टोरिया पार्क में आयोजित होने वाले प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को  तैयारी जोरों पर है। रैली स्थल पर दिन रात  इंजिनियर मजदूर जुटे है। बाहरी असामाजित तत्व रैली में घुस सके इसके पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। पुलिस से लेकर प्रशासनित अधिकारी  रैली स्थल का जायजा लेकर दिशा निर्देश दे रहे है। 

  डीएम व एसएसपी ने किया सम्मेलन स्थल का निरीक्षण 

 आगामी 30 नवम्बर को आयोजित होने वाले प्रबुद्घ नागरिक सम्मेलन को लेकर की जा रही तैयारी का डीएम दीपक मीणा व एसएसपी रोहित सजवान ने सम्मेलन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनो अधिकारियों ने दोनो पंडालों का बारीकी से निरीक्षण किया। पडांल के पीछे सीएम योगी के रेस्ट रूप का भी निरीक्षण किया। 

  पार्किग के लिए मैदान को किया जा रहा तैयारी 

 प्रबुद्घ नागरिक सम्मेलन में 25 से 30 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। विक्टोरिया पाक के दूसरे तरफ पार्किग के लिये जगह बनायी जा रही है। सोमवार को जेसीबी मशीन से मैदान को समतल किया जा रहा था। 

वही प्रबुद्घ नागरिक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी  सांसद से लेकर विधायक व कार्यकर्त्ता जुटे है। जो गांव गांव जाकर लोगों को  सम्मलेन में आने के लिये कह रहे है। इसी परिपेक्ष में मवाना में भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें  नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद के सभागार में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष संजीव बंसल  ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मवाना नगर से जाने वाली बसों में हमें अधिक से अधिक लोगों को मेरठ लेकर जाना है। अपने मुख्यमंत्री के विचारों को सुनना है। सभी बसों के संयोजक व सह संयोजक बनाए जाएं। नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता ने सभी बसों के संयोजक को उनकी बस ले जाने में भूमिका को विस्तार पूर्वक से समझाया। सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।बैठक में बूथ प्रबंधन संयोजक व मीडिया प्रभारी दीपक कश्यप, निकाय चुनाव संयोजक पंकज बंसल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश रानी एडवोकेट, राज सिंह चौहानए नगर मंत्री रविकांत कंसलए अभिजीत सिंह चौहानए तेजपाल जाटवए ओमपाल गुर्जरए जगशरणए विक्की प्रजापति सहित आदि लोग मौजूद रहे।