बचपन की यांदे ताजा कर बोली अब शहर बदला-बदला सा नजर आ रहा है-मंदाकिनी

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा
बचपन की यांदे ताजा कर बोली अब शहर बदला-बदला सा नजर आ रहा है-मंदाकिनी
मेरठ में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंची राम तेरी गंगा मैली हो गयी की पूर्व फिल्म स्टार
मेरठ। मेरठ में मिस्टर एडं मिस के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंची पूर्व अभिनेत्री मंदाकिनी अपनी यादें ताजा करते हुए कहा कि उन्हें अब शहर बदला-बदला सा नजर आने लगा। पहले के मेरठ ओर अब के मेरठ में काफी अंतर दिखाई दे रहा है। मेरठ शहर को दिल से कभी नहीं भूल सकती। उन्होंने बताया कि घर माल रोड पर था। वे सोफिया स्कूल में पढ़ती थी। शाम के समय माल रोड़ और आबूलेन पर घूमने जाती थी।
गढ़ रोड स्थित सात फेरे रेस्टोरेंट में एमएल फिल्म प्रोडक्शन द्वारा मिस्टर एंड मिस मेरठ 2023 का आयोजन कराया गया था। जिसमें मॉडलिंग करने वाले 40 प्रतिभागियों में से सर्वश्रेष्ठ मॉडल का चयन अभिनेत्री मंदाकिनी और डांस कोरियोग्राफर एकता गुप्ता ने किया। मिस्टर मेरठ सौरभ सिंह और मिस मेरठ दिशा हांडा को चुना गया। जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में दिल्ली, आगरा, मुंबई, देहरादून और मेरठ के 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डांस-मॉडलिंग से जलवे बिखेरे।
सुपरहिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली से पहले पर्दे पर छाप छोड़ने वाली मंदाकिनी ने मॉडलिंग से जुड़े युवाओं का हौसला बढ़ाया। राज कपूर निर्देशित फिल्म राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी ने अपने अभिनय का ऐसा जादू बिखेरा था। आज तक लोग उन्हें सुन साहिबा सुन गीत के लिए याद करते हैं। खूबसूरती की मिसाल मानी जाने वाली मंदाकिनी ने अपने करियर के बारे में बताया और कहा कि आप अपनी तैयारी करते रहो कब मौका मिल जाए और आपकी किस्मत बदल जाए। इस दौरान मंदाकिनी के साथ उनके फेन ने फोटो खिचवाए ओर जमकर सेल्फी ली। इस दौरान पूर्व अभिनेत्री ने अपने फैंस को निराश नहीं किया।