अमिताभ बच्चन को पसलियों में लगी गंभीर चोट

अमिताभ बच्चन को पसलियों में लगी गंभीर चोट

दी न्यूज एशिया समाचार सेवा |

अमिताभ बच्चन को पसलियों में लगी गंभीर चोट


 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान हुए घायल

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पसलियों में चोट आई है। वह फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान एक्शन सीन की शूटिंग करने के दौरान वह घायल हो गए हैं। बिगबी की पसलियों में चोट आई है। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ ने अपने ब्लॉग के जरिए दी। बताया जाता है कि वह एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक्शन सीन शूट करते समय वह घायल हो गए। इस खबर ने आते ही बिग बी के करोड़ों फैंस को चिंता में डाल दिया है। लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। साथ ही उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान कुछ एक्शन सीन्स फिल्माए जा रहे थे। जिन्हें करने के दौरान ही एक्टर घायल हो गए। उनकी पसलियों में चोट आई है। हालांकि अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर अपना स्वास्थ्य अपडेट साझा किया और कहा कि वह फिलहाल अपने मुंबई स्थित घर पर आराम कर रहे हैं। बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए यह भी बताया कि हैदाराबाद में उपचार के बाद मुंबई अपने घर लौट चुके हैं। जिसके बाद फिलहाल फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग को रोक दिया गया है। सीनियर बच्चन ने ब्लॉग लिखकर यह जानकारी दी।