AAP ने मेरठ महानगर के शोभापुर वार्ड 15 मे नुक्कड़ सभा का आयोजन किया

AAP ने मेरठ महानगर के शोभापुर वार्ड 15 मे नुक्कड़ सभा का आयोजन किया

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

मेरठ।

आज मेरठ महानगर के शोभापुर वार्ड 15 में अनूप जाटव जी ने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जिसमें जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ज़ी ने अपने विचार रखे। सभा में सबसे ज्वलंत मुद्दा बच्चों की शिक्षा का रहा। स्कूल है नहीं, बच्चे टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ते हैं, यह बात आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नेता नहीं कह रहे हैं, ये आज जनता के बुनियादी सवाल है। धन्यवाद Arvind Kejriwal जी का जो इस देश की राजनीति को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर लेकर आए। आज हमारे साथ कार्यक्रम मे मेरठ जिले के कोषाध्यक्ष एस०के० शर्मा जी, महासचिव जी० एस० राजवंशी जी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष मदन सिंह मान जी, पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कैप्टन कपिल शर्मा जी, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष ओम दत्त त्यागी जी, माइनॉरिटी विंग के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमिंदर सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष करण अग्रवाल जी, मिडिया प्रभारी मनोज शर्मा जी, बबली जी मौजूद रहे।*